कबड्डी में खैरागढ़ एवं लालपुर की टीमें रहीं विजेता
रज्जू बंजारे “वैभवी टाइम्स”
भिंभौरी। नगर पंचायत भिंभौरी में न्यू सुभाष नवयुवक के तत्वावधान में नगर सभा एवं समस्त दानदाताओं के सहयोग से बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 23 जनवरी को कबड्डी, चौसर प्रतियोगिता एवं भव्य मंडाई मेले का 45वां आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री अवधेश चंदेल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री योगेश तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्री संदीप परगनिहा, सुजीत शर्मा, श्रीमती रेखा पोषण सिन्हा, पोषण वर्मा, अमर साहू, प्रेमलाल वर्मा, चंद्रहास वर्मा, प्रकाश वर्मा, डॉ. यू.के. देवांगन, राजेश पाल सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री आशीष छाबड़ा रहे, अध्यक्षता श्री व्यास नारायण शर्मा ने की। इस अवसर पर श्री हरिश्चन्द्र वर्मा, रवि परगनिहा, चंद्रविजय धीवर, जसविंदर सिंह संधू, संजू परगनिहा, निहाल परगनिहा, टीकम सिंह वर्मा, टिकेन्द्र कौशिक, सालिकराम वर्मा, राजेन्द्र चौधरी, भूपेन्द्र परगनिहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण मौजूद रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता परिणाम
पुरुष वर्ग (32 टीमें)
🥇 प्रथम – खैरागढ़
🥈 द्वितीय – अर्जुन मंडल भिलाई
🥉 तृतीय – सिलघट
चतुर्थ – बेरलाकला
महिला वर्ग (12 टीमें)
🥇 प्रथम – लालपुर
🥈 द्वितीय – रायपुर
🥉 तृतीय – भिंभौरी
चतुर्थ – बरतोरी
कबड्डी प्रतियोगिता के निर्णायक श्री पिलू पारकर, मनोज पांडेय, अविनाश, धनेन्द्र साहू, तरुण निषाद एवं कमल साहू रहे।
चौसर प्रतियोगिता
चौसर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ग्राम तोरा को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेन्द्र वर्मा, विक्की साहू, उत्कल धीवर, भरत साहू, रवि वर्मा, जित्तु साहू, सोमेश पाटिल, विजय धीवर, लोकेश सिन्हा, परस यदु, गज्जू यादव, विक्रम साहू, कमलेश वर्मा, श्याम वर्मा, शीतल साहू, सेवाराम राकेश, चोवाराम साहू, खुबी साहू, होरी साहू, मनोज वर्मा, अश्वनी परगनिहा, रामबिलास राकेश, षडानंद यदु, जयराम साहू, ऋषभ साहू, कामदेव यादव, दुर्जन यादव, डुमेश्वर यादव, मुकेश पाठक, लिकेश साहू, अरुण धीवर, शुभम सारथी, पंकज वर्मा, मुकेश धीवर, जीतेन्द्र साहू, धर्मराज साहू, त्रिलोचन, साहिल पाटिल सहित अनेक युवाओं का विशेष योगदान रहा।
मंडाई मेले में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में अविनाश शर्मा शो का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों दर्शकों ने रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
