मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर
रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जिले में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।वे सुबह 11:35 बजे रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा पाण्डुका के लिए रवाना होंगे। पाण्डुका पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से ग्राम कुटेनआ जाएंगे।मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे सिरकट्टी आश्रम में आयोजित धर्मध्वज स्थापना एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2 बजे राजिम लोचन मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और माता राजिम जयंती महोत्सव 2026 में सहभागिता करेंगे।मुख्यमंत्री का शाम 4 बजे राजिम से रायपुर लौटने का कार्यक्रम है।
मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक नगर निगम रायपुर में
8 जनवरी को मेयर इन काउंसिल (MIC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 1 बजे निगम सभाकक्ष में होगी, जिसमें महापौर सहित सभी एमआईसी सदस्य शामिल होंगे।बैठक में शहर के विकास कार्यों एवं निगम के आंतरिक प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से नई सेटअप डिमांड पर विचार किया जाएगा।राज्य शासन द्वारा सभी नगरीय निकायों से कार्यालय, नए प्रोजेक्ट, नए पद, सिस्टम, बजट, स्टाफ, भवन एवं उपकरण संबंधी प्रस्ताव मांगे गए हैं, जिस पर आज निर्णय लिया जाएगा।
HC में सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई
शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री की सचिव सौम्या चौरसिया द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।यदि हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिलती है, तो ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, केवल बयान दर्ज किया जाएगा।
SIR को लेकर कांग्रेस आज करेगी बड़ा खुलासा
एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर एवं ग्रामीण द्वारा आज बड़ा खुलासा किया जाएगा।कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है।इसमें कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, अनीता शर्मा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।सचिन पायलट 8 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरे परछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 8 जनवरी को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। वे मनरेगा का नाम बदलने के मुद्दे पर प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेंगे।कांग्रेस द्वारा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ चलाया जाएगा—10 से 29 जनवरी: ग्राम पंचायत स्तर पर आंदोलन 31 जनवरी से 6 फरवरी: जिला स्तरीय धरना 7 से 15 फरवरी: राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव इसके बाद AICC स्तर पर रैलियां आयोजित होंगी सचिन पायलट, एआईसीसी के निर्देशों के अनुसार आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा तय
