रज्जू बंजारे “वैभवी टाइम्स”
रायपुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों को उनके पद की शपथ दिलाई।
लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित गरिमामय समारोह में अमिताभ जैन ने मुख्य सूचना आयुक्त तथा उमेश कुमार अग्रवाल एवं शिरीष चंद्र मिश्रा ने राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया मुख्य सचिव श्री विकास शील द्वारा पूर्ण कराई गई। इस अवसर पर मंच पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह शांत एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित थे।
