जल जीवन मिशन की प्रगति, भुगतान, विद्युत संयोजन एवं धीमी गति वाले ठेकेदारों पर कलेक्टर की सख्ती
रज्जू बंजारे “वैभवी टाइम्स”
बेमेतरा ।कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि हर घर नल से जल शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जल जीवन मिशन कार्यों की विस्तृत समीक्षाबैठक में मल्टी विलेज स्कीम (MVS) एवं सिंगल विलेज स्कीम (SVS) के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा फील्ड स्तर पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।आवंटन, भुगतान एवं पारदर्शिता पर जोर30 दिसंबर 2025 के पश्चात प्राप्त आवंटन राशि एवं अब तक किए गए भुगतानों के अनुमोदन पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भुगतान प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, नियमों के अनुरूप एवं समयबद्ध हो। लंबित देयकों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।कवरेज मद अंतर्गत देयकों के भुगतान को स्वीकृतिजल जीवन मिशन अंतर्गत कवरेज (MVS/SVS) मद में किए जाने वाले देयकों के भुगतान पर अनुमोदन प्रदान किया गया।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं का भौतिक कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए।इसके साथ ही, जल जीवन मिशन अंतर्गत किराये पर लिए गए वाहनों की आगामी एक वर्ष की अवधि वृद्धि के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे निरीक्षण एवं कार्यों की मॉनिटरिंग और अधिक प्रभावी हो सके।
जल परीक्षण प्रयोगशाला साजा के लिए उपकरण क्रयउपखण्ड स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला, साजा हेतु आवश्यक CRM एवं केमिकल उपकरणों को GEM पोर्टल के माध्यम से क्रय करने के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया गया।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल गुणवत्ता परीक्षण नियमित, वैज्ञानिक एवं प्रभावी ढंग से किया जाए, जिससे आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।विद्युत संयोजन की समस्या पर कलेक्टर का सख्त रुखजल जीवन मिशन अंतर्गत जिन ग्रामों में डिमांड नोट का भुगतान किए जाने के बावजूद विद्युत संयोजन उपलब्ध नहीं हो पाया है, उन मामलों पर विशेष चर्चा की गई।
कलेक्टर सुश्री ममगाई ने विद्युत विभाग से समन्वय कर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का संचालन बाधित न हो।
जल बहिनियों के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण
बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यरत जल बहिनियों के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से जल बहिनियों की तकनीकी दक्षता, जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता को और अधिक सशक्त किया जाए।
धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देशबैठक में धीमी प्रगति वाले कार्यों को लेकर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जाने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक प्रगति नहीं हुई, तो संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग अनिवार्य रूप से की जाए।
