पंकज कुमार बघेल,मुंगेली, वैभवी टाइम्स,
महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति के तहत मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना लोरमी पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया है।
घटना का विवरण
थाना लोरमी क्षेत्रांतर्गत ग्राम भाठापारा में दिनांक 17.02.2026 को पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पड़ोस में रहने वाले वेदप्रकाश अग्रवाल एवं रंजीत अग्रवाल द्वारा पुरानी रंजिश के चलते उसे घर में अकेली पाकर जबरन दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया गया।
आरोपियों ने पीड़िता की लज्जा भंग करने की नीयत से हाथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ की, अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।
महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 52/26 धारा 74, 332(सी), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
त्वरित पुलिस कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में थाना लोरमी पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।
पीड़िता एवं प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के कथन, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं तकनीकी तथ्यों के आधार पर आरोपियों—
रंजीत अग्रवाल, पिता प्रदीप अग्रवाल, उम्र 26 वर्ष
वेदप्रकाश अग्रवाल, पिता प्रदीप अग्रवाल, उम्र 28 वर्ष
निवासी — वार्ड क्रमांक 15, गायत्रीपारा, लोरमी
थाना — लोरमी, जिला मुंगेली
को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध स्वीकार किए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.02.2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
स्पष्ट संदेश
मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है। ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस संपूर्ण कार्रवाई में
निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव (थाना प्रभारी, लोरमी)
उपनिरीक्षक मानसिंह परिहार
आरक्षक सीताराम बर्मन
आरक्षक रेखराम नेताम
आरक्षक कवि टोप्पो
की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
