पंकज कुमार बघेल,
मुंगेली, वैभवी टाइम्स
मुंगेली। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 23 जनवरी को प्रातः 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से टेक्नीशियन के 100 पद एवं सुपरवाइजर के 05 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं बी.टेक निर्धारित की गई है।
इच्छुक एवं पात्र आवेदक समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आवेदक वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in, ई-रोजगार ऐप का अवलोकन कर सकते हैं अथवा जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
