
पंकज कुमार बघेल
मुंगेली | वैभवी टाइम्स
शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के 105 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी समितियों में खरीदी लिमिट बढ़ा दी गई है, जिससे अब प्रतिदिन अधिक मात्रा में धान खरीदी संभव हो सकी है।
कलेक्टर ने बताया कि धान उपार्जन की प्रक्रिया शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप सुचारू रूप से संचालित हो रही है। टोकन वितरण निर्बाध जारी है और किसानों को किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी नहीं हो रही है।
जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले की 66 समितियों के 105 खरीदी केंद्रों में 1 लाख 10 हजार 900 से अधिक किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 90 हजार से अधिक किसानों ने धान का विक्रय किया है।
अब तक जिले में कुल 43 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी की जा चुकी है, जिसमें मोटा धान 23 लाख 72 हजार 486 क्विंटल, पतला 134 क्विंटल और सरना धान 18 लाख 95 हजार 496 क्विंटल शामिल है। उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव भी लगातार जारी है और अब तक 27 लाख 85 हजार क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है।
धान विक्रय करने वाले किसानों को माइक्रो एटीएम एवं चेक के माध्यम से त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक किसानों को 994 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। प्रतिदिन लगभग 3 हजार किसानों को करीब 12 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है।
अवैध भंडारण और परिवहन पर सख्त निगरानी
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की सीमाओं और चेक पोस्टों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध वाहनों एवं परिवहन गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कोचियों और बिचौलियों द्वारा अवैध धान खपाने पर रोक लगाने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, जहां से खरीदी, भंडारण और परिवहन की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
इस
