रज्जू बंजारे “वैभवी टाइम्स”
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 14 एवं 15 फरवरी 2026 को रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (R-2), कोहका, भिलाई, जिला दुर्ग में आयोजित होगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का प्रत्यक्ष साक्षात्कार लिया जाएगा। यह मेला युवाओं के लिए एक ही स्थान पर रोजगार पाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों काwww.erojgar.cg.gov.in� पोर्टल पर रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पृथक-पृथक पंजीयन अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, बेमेतरा से संपर्क कर सकते हैं। यह पहल जिले एवं संभाग के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
