पंकज कुमार बघेल
मुंगेली, वैभवी टाइम्स
छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा आवश्यक विधिक जानकारी से अवगत कराने के उद्देश्य से शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, मुंगेली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान जिला न्यायाधीश द्वारा छात्राओं को दैनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी तथ्यों की जानकारी दी गई।
उन्होंने मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्यों, गुड टच–बैड टच, पॉक्सो एक्ट, भारत का संविधान, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2005, मोबाइल के माध्यम से होने वाले अपराधों तथा ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के महत्व को समझाया गया। साथ ही सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने तथा मोबाइल के सीमित उपयोग की सलाह दी गई।
छात्राओं को अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर छात्रावास की अधीक्षिका निकिता शर्मा, पीएलवी उमेद साहू सहित छात्रावास के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
