, रिक्त पदों पर जल्द होंगे चुनाव राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
रज्जू बंजारे “वैभवी टाइम्स”
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन तैयारियों, प्रशासनिक समन्वय और समयबद्ध कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव बसवराजू एस., संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रिमिजियुस एक्का, संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रियंका ऋषि महोबिया, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी सहित विभागीय एवं आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
नगरीय निकायों में रिक्त पदों की स्थिति
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में नगरीय निकाय उप निर्वाचन के अंतर्गत:नगरपालिका अध्यक्ष के 02 पद पार्षदों के 15 पद रिक्त हैं।इसके अतिरिक्त राज्य में नवगठित चार नगर पंचायतों—नगर पंचायत घुमका (राजनांदगांव)नगर पंचायत बम्हनीडीह (जांजगीर–चांपा)नगर पंचायत शिवनंदनपुर (सूरजपुर)नगर पंचायत पलारी (बालोद)में अध्यक्ष के 04 पद तथा पार्षदों के कुल 60 पद रिक्त हैं, जिनके लिए निर्वाचन कराना आवश्यक है।
त्रिस्तरीय पंचायतों में 1043 पदों पर होंगे चुनाव
त्रिस्तरीय पंचायतों में:जनपद पंचायत सदस्य के 05 पद सरपंच के 73 पद पंच के 965 पद रिक्त हैं। इस प्रकार पंचायत स्तर पर कुल 1043 पदों पर आम/उप निर्वाचन कराया जाना शेष है।नवगठित नगर पंचायतों में परिसीमन व आरक्षण के निर्देश राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने नवगठित नगर पंचायत तमनार (जिला रायगढ़) एवं बड़ी करेली (जिला धमतरी) में वार्ड परिसीमन एवं आरक्षण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए।
मतदाता सूची अद्यतन करने पर जोर ….
निर्वाचन आयुक्त ने निर्देशित किया कि राज्य में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पूर्ण होते ही अद्यतन मतदाता सूची प्राप्त कर प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय निकाय उप निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार की जाए, ताकि आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में सभी लंबित उप निर्वाचन संपन्न कराए जा सकें।
