Oplus_131072
Today’s Top News | छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें साय कैबिनेट की पहली बैठक में कई अहम फैसले
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को नए साल की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिन पर मंत्रिपरिषद ने मुहर लगाई।
रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। गृह (पुलिस) विभाग के अनुसार यह व्यवस्था 23 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। रायपुर नगर क्षेत्र को औपचारिक रूप से पुलिस कमिश्नरेट घोषित किया गया है।
छत्तीसगढ़ में शराब अब प्लास्टिक की बोतल में
रायपुर। राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब शराब कांच की बोतलों के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में बेची जाएगी। यह निर्णय वित्त वर्ष 2026–27 से लागू होगा।FIR के बदले रिश्वत, प्रधान आरक्षक निलंबितदुर्ग। एसएसपी विजय अग्रवाल ने भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए नंदिनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक बद्री सिंह भुवाल को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों से FIR दर्ज करने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत ली गई।
6 महीने से लापता नाबालिग छात्रा, बेंगलुरु में मिलने के बाद भी नहीं लौटी घर ।
सूरजपुर। जिले की एक नाबालिग छात्रा के लापता होने के छह महीने बाद भी प्रशासन उसे घर वापस नहीं ला सका है। तीन माह पूर्व बच्ची के बेंगलुरु में होने की जानकारी मिलने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई। इसे लेकर पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है
