पंकज कुमार बघेल,मुंगेली, वैभवी टाइम्स
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत मुंगेली यातायात पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आम नागरिकों, विशेषकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
अभियान के तहत यातायात पुलिस टीम द्वारा ग्राम दाबो के जवाहर नवोदय विद्यालय, हाई स्कूल बांकी, लालपुर, करही सहित मुंगेली शहर के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही शहर के चौक-चौराहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हाट-बाजारों में नुक्कड़ सभा, नाटक, बैनर-पोस्टर एवं पाम्फलेट वितरण के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।
इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” के नारों के साथ बैनर व तख्तियां लेकर रैली निकाली गई, जिससे पूरा शहर सड़क सुरक्षा संदेश से गूंज उठा।
दिनांक 28 जनवरी 2026 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम, मुंगेली में स्वामी आत्मानंद हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल, विवेकानंद स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों के मध्य रंगोली, चित्रकला, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निरीक्षण थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जेब्रा क्रॉसिंग का सही उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, बिना लाइसेंस वाहन न चलाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना तथा हेलमेट की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया गया।
मुंगेली पुलिस की अपील,
हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें
नशे की हालत में वाहन न चलाएं
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें
रॉन्ग साइड एवं तेज रफ्तार वाहन न चलाएं
यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करें
18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने दें
दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाएं

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में यातायात प्रभारी उप निरीक्षक महेश मिश्रा, सउनि यशवंत सिंह राजपूत, आरक्षक दिनेश मरावी, सीताराम बर्मन, चंद्रभूषण राजपूत, रोशन साहू एवं अजीत परिहार की सराहनीय भूमिका रही।
