ग्राम खंडसरा में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर, नागरिकों को मिले कानूनी अधिकारों की जानकारी
रज्जू बंजारे “वैभवी टाइम्स”
बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर एवं अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सरोज नन्द दास के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत खंडसरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा न्याय तक सरल और सुलभ पहुँच सुनिश्चित करना रहा।
शिविर के दौरान बैनर प्रदर्शन एवं पाम्फलेट वितरण के माध्यम से नालसा (NALSA) द्वारा संचालित योजना 2025 के अंतर्गत सूचना एवं पारदर्शिता पहल, न्याय जागरूकता तथा यूनिट जागृति से संबंधित जानकारी दी गई।
उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि किस प्रकार वे निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत एवं अन्य वैधानिक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।नालसा योजनाओं एवं निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारीकार्यक्रम में नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
नागरिकों को निःशुल्क कानूनी परामर्श एवं सहायता प्राप्त करने हेतु टोल-फ्री नंबर 15100 की सुविधा के बारे में अवगत कराया गया।इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के अधिकार मित्र पंकज घृतलहरे, तरुण आनंद, धरमू बारले एवं टूवेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।
उन्होंने ग्रामीणों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के साथ-साथ नालसा योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से ग्राम खंडसरा के नागरिकों को अब न्याय संबंधी जानकारी एवं सहायता सहज रूप से उपलब्ध होगी, जिससे वे अपने कानूनी अधिकारों के संरक्षण एवं समस्याओं के समाधान हेतु सशक्त बन सकेंगे।
