रज्जू बंजारे “वैभवी टाइम्स”
बेमेतरा । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों – 68 साजा, 69 बेमेतरा एवं 70 नवागढ़ (अ.जा.) – में चिन्हित मतदाताओं की सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ली गई है।‘नो मैपिंग’ एवं ‘लॉजिकल एरर’ श्रेणी में दर्ज कुल 2,46,763 मतदाताओं को विधिवत नोटिस जारी कर व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया।
प्रारंभिक प्रकाशन के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण भी पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कर लिया गया है। आयोग के कार्यक्रमानुसार 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।प्रारंभिक प्रकाशन के आंकड़े23 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित प्रारंभिक सूची के अनुसार जिले में कुल 7,16,635 मतदाता पंजीकृत थे।
इनमें—विधानसभा 68 साजा – 2,34,247
विधानसभा 69 बेमेतरा – 2,28,021
विधानसभा 70 नवागढ़ (अ.जा.) – 2,54,367
प्रारंभिक सूची में 12,339 मतदाता ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में पाए गए, जिनके पते अथवा मतदान केंद्र संबंधी विवरण में विसंगतियां थीं। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा सॉफ्टवेयर आधारित सात बिंदुओं पर तार्किक त्रुटियों की पहचान की गई।
सभी संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु अवसर दिया गया।सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालनसर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार तार्किक विसंगतियों से संबंधित सूची को ग्राम पंचायत कार्यालयों, स्थानीय निकायों तथा ईआरओ/एईआरओ कार्यालयों में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया।
संबंधित मतदाताओं को 10 दिवस के भीतर व्यक्तिगत अथवा अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति दी गई। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ भी सूची साझा कर सुनवाई प्रक्रिया में उनका सहयोग लिया गया।
दावा-आपत्तियों का निराकरणनिर्धारित तिथि 22 जनवरी 2026 तक प्राप्त आवेदनों में—नाम जोड़ने हेतु 7,867 फार्म-6नाम विलोपन हेतु 711 आवेदनस्थानांतरण एवं संशोधन हेतु 2,419 फार्म-8प्राप्त हुए। 14 फरवरी 2026 तक दावा-आपत्तियों के निराकरण की समय-सीमा निर्धारित थी, जिसे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में दो दिन पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया।
प्रशासनिक समन्वय से सुदृढ़ प्रक्रिया विशेष पुनरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर नियुक्त बीएलओ की सक्रिय भूमिका रही। जिले के 03 ईआरओ, 13 एईआरओ एवं 54 अतिरिक्त एईआरओ के माध्यम से पूरी प्रक्रिया विधिसम्मत, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न की गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है और 21 फरवरी 2026 को अद्यतन एवं शुद्ध निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं विश्वसनीय रूप से संपन्न हो सके।
