कमांड सेंटर में सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायत, नोडल अधिकारी नियुक्त
पंकज कुमार बघेल, मुंगेली | वैभवी टाइम्स,
मुंगेली, में पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार नागरिक अब सीधे कमांड सेंटर में संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंपों पर कम मात्रा में ईंधन देने, अधिक कीमत वसूली, गुणवत्ता संबंधी शिकायतें या रसोई गैस की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कमांड सेंटर के दूरभाष नंबर 9406275513, 9406275514, 9406275535, 9406275534 तथा 8641002203 जारी किए गए हैं।
इन नंबरों पर कॉल कर आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
प्रशासन ने बताया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा निगरानी भी रखी जाएगी। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पेट्रोल-डीजल व गैस की आपूर्ति व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे।
इस व्यवस्था के प्रभावी संचालन के लिए जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारी एवं सहायक की नियुक्ति भी की है। सहायक खाद्य अधिकारी सुश्री ज्योति मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 7746055875 है।
वहीं सहायक ग्रेड-03 सलीम अनंत को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 7828266787 है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि पेट्रोल-डीजल या गैस से संबंधित किसी प्रकार की अनियमितता या समस्या सामने आती है तो वे जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।📰
