पीबीजी स्कूल में आरटीई के 121 विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश एवं शिक्षण सामग्री वितरित
पंकज कुमार बघेल, मुंगेली ,वैभवी टाइम्स
लोरमी। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लालपुर (थाना विकासखंड लोरमी) में निःशुल्क गणवेश एवं शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन आरटीई के नोडल अधिकारी परमेश्वर खांडेकर के मार्गदर्शन में किया गया।
इस दौरान आरटीई के तहत अध्ययनरत कुल 121 छात्र-छात्राओं को विद्यालय की गणवेश, कॉपी, पुस्तकें तथा अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री निःशुल्क वितरित की गई। सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी स्पष्ट दिखाई दी।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करना है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की सुविधाएं पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक एम.के. भार्गव, प्रधान पाठक किरण ओगरे, शिक्षिका बृजमाला भार्गव, चांदनी ओगरे, शत्रुहन अंचल, संजीता पात्रे, हेमा जांगड़े, कविता डहरिया, विवेक सोनवानी सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

RAJJU JI PLEASE CALL 9220956810 RAJENDER MAURYA