

पंकज कुमार बघेल | वैभवी टाइम्स
मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अज्ञात चोरी के प्रकरण को मात्र 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने चोरी गए समस्त सामान को बरामद करते हुए दो मुख्य आरोपी एवं एक कबाड़ी खरीददार सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सौरभ श्रीवास, पिता रजनीकांत श्रीवास, उम्र 26 वर्ष, निवासी हांफा थाना सकरी जिला बिलासपुर, हाल मुकाम शिक्षक नगर मुंगेली ने थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि वह एस.टी. इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड मुंगेली में फरवरी 2024 से स्टोर इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। दिनांक 13 जनवरी 2026 को स्टॉक रजिस्टर के मिलान के दौरान कंपनी के नए एवं पुराने विद्युत सामग्री में भारी कमी पाई गई।
जांच में यह सामने आया कि व्ही-क्रॉस आर्म 04 नग, स्टे वायर 04 बंडल, जी.आई. तार 04 बंडल, अर्थिंग क्वायल 140 नग, नट-बोल्ट 06 बोरी, स्टे क्लैम्प 140 नग, स्क्वेयर वाइसर 01 बोरी, थिम्बल 01 बोरी, बैंक क्लैम्प फॉर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स 01 बोरी तथा डिस्मेंटल पार्ट्स 01 बोरी सहित कुल लगभग 1,38,774 रुपये की सामग्री चोरी हो चुकी है। रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 17/26 धारा 303(2), 317(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को चोरी की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखने, शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की संयुक्त टीम गठित कर अलग-अलग कार्यक्षेत्रों में पतासाजी शुरू की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गडगडिया नाला के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान में चोरी की सामग्री रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने कबाड़ी दुकान के संचालक असगर खान से पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दिनांक 11 जनवरी 2026 को तामरज साहू एवं भुनेश्वर साहू नामक दो व्यक्तियों द्वारा कंपनी की चोरी की गई सामग्री उसके पास बेची गई थी। लगभग 12.55 क्विंटल लोहे की सामग्री के बदले 25,100 रुपये नकद भुगतान किया गया था।
पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में आरोपी असगर खान के कब्जे से चोरी की गई सामग्री जब्त की। इसके पश्चात तामरज साहू एवं भुनेश्वर साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें चोरी की रकम में से आरोपी भुनेश्वर साहू से 2,000 रुपये तथा आरोपी तामरज साहू से 4,600 रुपये नकद बरामद किए गए। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर तीनों आरोपियों को विधिवत दिनांक 14 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा (प्रभारी सायबर सेल), निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक मधुकर रात्रे, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर राजपूत, प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, राजेश बंजारे, लोकेश्वर कौशिक सहित सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली मुंगेली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:
असगर खान, पिता स्व. जारद, उम्र 43 वर्ष, निवासी मुंगेली जिला मुंगेली
तामरज साहू, पिता नंदराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी झाल, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा
भुनेश्वर साहू, पिता राजेन्द्र, उम्र 25 वर्ष, निवासी झाल, थाना नवागढ़, जिला
