रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। दौरे से पहले वे राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।मुख्यमंत्री सूरजपुर में क्षेत्रवासियों को 174 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम चुनगड़ी में आयोजित कर्मा प्रतियोगिता में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सूरजपुर में ही रहेगा।रामलला मंदिर स्थापना दिवस पर बीरगांव में जलेंगे 10 हजार दीपबीरगांव। अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर स्थापना दिवस की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर बीरगांव क्षेत्र में 17 जनवरी को भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा।बीरगांव के बुधवारी बाजार में 10001 दीपों के साथ दीप महायज्ञ एवं भगवान राम की भव्य आरती आयोजित होगी।धर्म प्रचार प्रकोष्ठ देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष भीखमलाल देवांगन ने बताया कि अयोध्या में स्थापना दिवस 22 जनवरी को है, उसी के उपलक्ष्य में यह आयोजन 17 जनवरी को दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से —भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देवविधायक मोतीलाल साहूदेवांगन समाज महिला विंग अध्यक्ष किरण देवांगनभाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुरकिसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश देवांगनगायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैसउपस्थित रहेंगे।राजनांदगांव में कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ पदयात्रा आजराजनांदगांव। कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज राजनांदगांव ब्लॉक में पदयात्रा निकाली जाएगी।जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे।पदयात्रा सुबह 11 बजे गौरव ग्राम भरेगांव से प्रारंभ होकर ग्राम सुरगी में जनसभा के साथ संपन्न होगी। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।‘समरस छत्तीसगढ़’ विशेषांक का विमोचन आजरायपुर। छत्तीसगढ़ विश्व संवाद केंद्र द्वारा प्रकाशित ‘समरस छत्तीसगढ़’ विशेषांक का विमोचन आज किया जाएगा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहकार्यवाह रामदत्त चक्रधर दोपहर 2 बजे, गोविंदनगर स्थित संघ मुख्यालय (जागृति मंडल) में विशेषांक का विमोचन करेंगे।रायपुर : आज के प्रमुख कार्यक्रमलोहड़ी दी रातसंस्था: छत्तीसगढ़ सिख संगठनस्थान: अंबुजा मॉलसमय: शाम 6 बजे सेरामलला मंदिर स्थापना दिवससंस्था: धर्म प्रचार प्रकोष्ठ देवांगन समाज, बीरगांवस्थान: बुधवारी बाजार, बीरगांव नगर निगम क्षेत्रसमय:सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रम: दोपहर 2 बजे से दीप यज्ञ: शाम 6 बजे से कला प्रदर्शनी संस्था: रूपक व लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स स्थान: महाकोशल कला परिषद, आर्ट गैलरी समय: शाम 6 बजे से नाद निरा जनम उत्सव नेशनल लेवल कॉम्पिटिशन फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स संस्था: सेक्रेड हार्ट्स स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड डांस स्थान: शहीद स्मारक भवन समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक
