पंकज कुमार बघेल / वैभवी टाइम्स
कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर जिले के ग्राम मारूकापा के होनहार युवक आदित्य बघेल ने सीआरपीएफ में चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है।
आदित्य बघेल ने लगभग एक वर्ष तक निरंतर मेहनत करते हुए भर्ती परीक्षा की तैयारी की। इससे पूर्व सीजी पुलिस भर्ती में कुछ अंकों से पीछे रह जाने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर डटे रहे। उसी निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास का परिणाम है कि आज उनका चयन सीआरपीएफ में हुआ है।
इस सफलता के साथ ही आदित्य बघेल ने अपने पिता मनोज कुमार बघेल का वर्षों से देखा गया सपना साकार किया है। पिता द्वारा दिए गए संस्कार, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन ने आदित्य को इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है तथा ग्राम मारूकापा में हर्ष और गर्व की लहर व्याप्त है।
ईश्वर की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद, परिवारजनों एवं गुरुओं के सहयोग से मिली यह सफलता आदित्य बघेल को देशसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ते।
आदित्य बघेल को सीआरपीएफ में चयन पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
जय हिन्द।
