📰 Today’s Top News | छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें…
रज्जू बंजारे “वैभवी टाइम्स”
सक्ती । धान खरीदी केंद्र में 99 लाख का घोटाला डभरा क्षेत्र के पुटीडीह धान खरीदी केंद्र में भौतिक सत्यापन के दौरान करीब 3200 क्विंटल धान गायब पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत 99.20 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में खुलासा हुआ कि कमी छिपाने के लिए धान की बोरियों में 5 से 10 किलो तक मिट्टी और कंकड़ मिलाए जा रहे थे। देर रात की गई इस हेराफेरी ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बिलासपुर । पिता की अस्थि चोरी की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे मासूम भाई-बहन सिविल लाइन थाना उस वक्त भावुक हो उठा जब 10 वर्षीय भाई और 7 वर्षीय बहन हाथ में खाली अस्थि कलश लेकर थाने पहुंचे। बच्चों ने रोते हुए बताया कि उनके पिता की अस्थियां चोरी हो गई हैं और उन्हें वापस दिलाने की गुहार लगाई। यह दृश्य देख पूरा पुलिस महकमा स्तब्ध रह गया।
बीजापुर । नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कीपामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने एक पूर्व सरपंच की हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
अंबिकापुर | हसदेव अरण्य ग्रामीणों ने नेताओं को क्षेत्र में प्रवेश से रोका आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को हसदेव अरण्य में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने साफ कहा—“हमारे मुद्दों पर राजनीति बंद कीजिए, यहां कोई राजनीतिक गतिविधि नहीं चलेगी।”
रायपुर । बीजेपी नेता ननकीराम कंवर के पत्र पर केंद्र सरकार का संज्ञान DMF फंड में गड़बड़ी के आरोप को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर द्वारा लिखे गए पत्र पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। केंद्र ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से तथ्यों पर जवाब मांगा है और आवेदक को भी अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
बलरामपुर काम के बहाने बुलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने अंबिकापुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला को काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया और सामूहिक दुष्कर्म के बाद 200 रुपये देकर बस में बैठा दिया। तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल जांच में अपराध का खुलासा हुआ।
🗞️ Top खबर | छत्तीसगढ़ राज्य की हर बड़ी और भरोसेमंद खबर सबसे पहले।
