नवलपुर तालाब में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत
। रज्जू बंजारे “वैभवी टाइम्स”
बेमेतरा/नवलपुर।ग्राम नवलपुर में सोमवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहाँ तालाब में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरित साहू (उम्र लगभग 45 वर्ष) निवासी ग्राम नवलपुर के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरित साहू सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे नहाने के लिए नवलपुर स्थित तालाब गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को मिर्गी की बीमारी थी तथा वह मानसिक रूप से भी कुछ कमजोर था। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण वह तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों एवं संबंधित विभाग को दी। बाद में शव को तालाब से बाहर निकाला गया।इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
