रज्जू बंजारे//वैभवी टाइम्स
शासकीय प्राथमिक शाला में जनपद सदस्य धरम दिवाकर ने किया ध्वजारोहण, बच्चों को दिया प्रेरक संदेशनवलपुर। ग्राम पंचायत नवलपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र क्रमांक 5 के जनपद सदस्य धरम दिवाकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान श्री धरम दिवाकर ने विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।
उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई संदेश प्रेषित किए।समारोह में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
