अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को ऋण व अनुदान का अवसर
रज्जू बंजारे “वैभवी टाइम्स”
बेमेतरा । वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं एवं उद्यमियों से स्वरोजगार हेतु पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पूर्व में अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण विभाग द्वारा दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
योजना के तहत लघु उद्योग एवं व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें ऋण राशि का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50,000 रुपये तक अनुदान देय होगा।
🔹 योजना के अंतर्गत लाभकारी व्यवसाय
किराना दुकान, बेकरी, चाय-नाश्ता केंद्र, ब्यूटी पार्लर, सैलून, लॉन्ड्री, इलेक्ट्रॉनिक/विद्युत मरम्मत, मोबाइल-टीवी रिपेयरिंग, सिलाई-कढ़ाई, फर्नीचर निर्माण, मशरूम उत्पादन, पशुपालन, मुर्गीपालन, बकरी पालन, मछली पालन, एग्रो सर्विस सेंटर, फोटो कॉपी-प्रिंटिंग, कोचिंग क्लासेस सहित अनेक छोटे व्यवसाय।
🔹 पात्रता शर्तें
आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो
बेमेतरा जिले का मूल निवासी
वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक न हो
आयु 18 से 50 वर्ष के बीच
किसी बैंक/संस्था का बकायादार न हो
🔹 आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र एवं नोटरी से प्रमाणित शपथ पत्र।
📌 आवेदन की अंतिम तिथि
10 फरवरी 2026
इच्छुक आवेदक अपना आवेदन कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, बेमेतरा में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।
अधिक जानकारी हेतु कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय परिसर, कक्ष क्रमांक-82 में संपर्क किया जा सकता है।
