ब्रेकिंग न्यूज़ : बेमेतरा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया
रज्जू बंजारे “वैभवी टाइम्स”
बेमेतरा। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बेमेतरा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया है, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया है। मौके पर पुलिस बल के साथ डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दल की टीम भी पहुंच गई है और पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि न्यायालय परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को एहतियातन बाहर निकाल दिया गया है।
फिलहाल पुलिस धमकी भरे ई-मेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मेल कहां से भेजा गया है।घटना के बाद न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल डॉग स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी हुई है।
