📰 वैभवी टाइम्स |
पंकज कुमार बघेल, मुंगेली,वैभवी टाइम्स,
लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़)।
सतनाम धर्म के प्रचार-प्रसार तथा समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोरमी क्षेत्र में 9 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक “घर-घर गुरुचरण कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है।
इस सात दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन समस्त सतनामी समाज, अखिल भारतीय सतनाम सेना तथा सतनाम आध्यात्मिक शक्ति परिवार के सहयोग से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जीवतारनहार गुरु गुरुसोमेश बाबा जी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनके प्रवचन और सत्संग के माध्यम से समाज में सतनाम पंथ की शिक्षाओं, मानव समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन स्थल लोरमी, जिला मुंगेली निर्धारित किया गया है।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को सदाचार, नशामुक्ति, शिक्षा, सामाजिक समरसता और गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाएगी।
संतों का होगा आगमन
कार्यक्रम में धर्मगुरु गुरु सोमेश बाबा जी का विशेष प्रवास रहेगा।
वे लोरमी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को सतनाम संदेश देंगे और समाज के लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
राजा मिरी सतनामी (जिला महंत)
राधे सतनामी (ब्लॉक महंत)
खेमचंद सतनामी (ब्लॉक अध्यक्ष सतनाम सेना)
आयोजन में समाज के संत-महात्मा और पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
9 मार्च को कार्यक्रम का शुभारंभ
पहले दिन लोरमी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरुचरण कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से—
श्री लेखचंद सतनामी – ग्राम कलमीडीह
श्री हरकंवर सतनामी – ग्राम धोघापारा (भोजन)
श्री योगेश सतनामी – ग्राम जेतपुर
श्री पप्पू सतनामी – ग्राम मुछैल
श्री मनोज सतनामी – ग्राम सीलतरा
श्री राजू सतनामी – ग्राम गोविंदपुर
इसी प्रकार 10 मार्च से 14 मार्च तक भी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सत्संग, गुरु वंदना, भजन-कीर्तन और गुरुचरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
कार्यक्रम का समापन 15 मार्च 2026 को होगा।
इस अवसर पर धर्मगुरु गुरु सोमेश बाबा जी का आशीर्वचन होगा तथा वे आगे के धार्मिक कार्यक्रम के लिए रायपुर जिले की ओर प्रस्थान करेंगे।
समाज से सहभागिता की अपील
आयोजकों ने सतनामी समाज सहित सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस “घर-घर गुरुचरण कार्यक्रम” में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सतनाम पंथ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।
— पंकज कुमार बघेल
वैभवी टाइम्स, मुंगेली📰
