पंकज कुमार बघेल, मुंगेली, वैभवी टाइम्स,
लोरमी, मुंगेली
मारूकापा, विशेष
समाजिक समरसता दिवस के अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मारूकापा पहुंचे, जहां उन्होंने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार पहुंचाने का जो संकल्प लिया था, वही आज देश के लोकतंत्र की नींव बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने का मार्ग दिखाया।
उन्होंने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय में सभी वर्गों को मिलकर एक समतामूलक समाज का निर्माण करना चाहिए, जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बाबा साहेब के विचारों को अपनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इससे महिलाओं की भागीदारी शासन और निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी, जिससे समाज का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त नहीं होंगी, तब तक समाज का पूर्ण विकास संभव नहीं है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, और और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता का संकल्प भी लिया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव को समाप्त कर एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने की बात कही।
अंत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, समृद्ध और समरस भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे:
जनपद एवं नगरीय निकाय पदाधिकारी:
जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी
राजनीतिक एवं संगठनात्मक पदाधिकारी:
भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर बंजारे जी, वरिष्ठ नेता कोमल गिरि गोस्वामी जी, राजमहंत भुवनेश्वर पात्रे जी, सुरजीत भार्गव जी
मंडल एवं स्थानीय नेतृत्व:
मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप जी
अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं समाजसेवी:
संदिप भार्गव,मनोज बघेल, किशोर बघेल, मूलचंद डाहिरे जी, करणदास खांडे जी, गोवर्धन जांगड़े जी, जगमोहन चतुर्वेदी जी, सत्या जी, रोहित घृतलहरे जी, राजेंद्र टंडन जी, लव कुमार टंडन जी, पंचराम टंडन जी, धनीराम यादव जी, गुरमीत सलूजा जी, संतोष साहू जी, विनय साहू जी, दिनेश साहू जी, प्रदीप मिश्रा जी, महाजन जायसवाल जी, रवि शर्मा जी, सुशील यादव जी, राजेंद्र साहू जी, लेखराज ठाकुर जी, राजेश शुक्ला जी, महेंद्र खत्री जी, अशोक साहू जी, विक्रम सिंह ठाकुर जी, प्रदीप साहू जी
अन्य
