प्रदेशभर में 10,324 करोड़ रुपये का हुआ अंतरण
रज्जू बंजारे ‘वैभवी टाइम्स’
बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद आज ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित किया गया। होली पर्व से पहले राशि मिलने से जिले के किसानों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है।
राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रहंगी में आयोजित हुआ, जहां से मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai ने डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों में किया गया, जिनमें बेमेतरा जिला भी वर्चुअली शामिल रहा।
बेमेतरा जिले में 631.30 करोड़ रुपये का अंतरणजिले के 1 लाख 54 हजार 995 किसानों को कुल 631 करोड़ 30 लाख रुपये की आदान सहायता राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई। वर्ष 2025-26 में जिले की 102 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के 129 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से लगभग 86 लाख 44 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई थी।
आज कृषि उन्नति योजना के तहतसामान्य धान पर 731 रुपये प्रति क्विंटलग्रेड-ए धान पर 711 रुपये प्रति क्विंटलकी दर से अंतर राशि का भुगतान किया गया। इस प्रकार राज्य शासन द्वारा धान का कुल भुगतान 3100 रुपये प्रति क्विंटल सुनिश्चित किया गया।प्रदेश स्तर पर 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों को 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।
टाउन हॉल, बेमेतरा में वृहद किसान सम्मेलनजिला मुख्यालय बेमेतरा में टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री दीपेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमा जय दिवाकर, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हेमलता पदमाकर सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
