पंकज कुमार बघेल, मुंगेली, वैभवी टाइम्स,
लोरमी (जिला मुंगेली)।
सतनामी समाज के आदेशक निर्देशक राजा गुरु धर्म गुरु, सतधारी गुरु तपस्वी गुरु गुरु सोमेश बाबा जी का लोरमी परिक्षेत्र में 9 मार्च से 15 मार्च 2026 तक आगमन हुआ। इस दौरान क्षेत्र में घर-घर गुरु चरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लेकर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 12 बजे ग्राम खैरवार खुर्द पंचायत भवन में अखिल भारतीय सतनाम सेना लोरमी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गुरु सोमेश बाबा जी ने गुरुवाणी का संदेश देते हुए सतनाम सेना के उद्देश्य, समाज की एकता, संगठन और सेवा भावना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा, एकजुटता और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
यह सात दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समस्त सतनामी समाज, अखिल भारतीय सतनाम सेना तथा सतनाम आध्यात्मिक शक्ति परिवार के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जीवतारनहार गुरु गुरु सोमेश बाबा जी का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
गुरु जी के प्रवचन और सत्संग के माध्यम से समाज में सतनाम पंथ की शिक्षाओं, मानव समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजन स्थल लोरमी क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को सदाचार, नशामुक्ति, शिक्षा, सामाजिक समरसता और गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी दी गई।
इस अवसर पर सतनाम सेना के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
राजा मिर जिला महंत मुंगेली , राधे सतनामी ब्लॉक महंत लोरमी, खेमचंद सतनामी ब्लॉक अध्यक्ष सतनाम सेना ,
