पंकज कुमार बघेल ,मुंगेली, वैभवी टाइम्स ,
लोरमी: मुंगेली
विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनदर्शन सभा कक्ष में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुन्नूलाल मोहले रहे। अध्यक्षता श्रीकांत पांडेय ने की।
इस अवसर पर रोहित शुक्ला, गिरीश शुक्ला, गिरधारी लाल यादव, प्रभाकर पाण्डेय, डा. शीला शाहा, डा. सुदेश रात्रे, मानिक सोनवानी, शैलेश पाठक, धनीराम यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इसके पश्चात उपस्थित सरपंचों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके रोकथाम को प्रोत्साहित करना रहा।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी के लक्षण, उपचार एवं बचाव संबंधी जानकारी दी गई, ताकि इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।
विश्व टीबी दिवस (24 मार्च) के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत जोतपुर (विकासखंड लोरमी) को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया।
इस उपलब्धि पर आरती त्रिलोक कोशले को गांधी प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुन्नूलाल मोहले, श्रीकांत पांडेय, रोहित शुक्ला, गिरधारी लाल यादव, प्रभाकर पाण्डेय, डा. शीला शाहा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर आरती त्रिलोक कोशले ने बताया कि यह उपलब्धि पिछले दो वर्षों से लगातार ग्राम पंचायत जोतपुर को मिल रही है।
इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम—प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरमपुर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र मुछेल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को श्रेय दिया।
इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित ग्राम पंचायत जोतपुर के सरपंच प्रतिनिधि त्रिलोक कोशले, पंच भुनेश्वर रावल, हेमंत खांडेकर एवं अश्वाराम अनंत उपस्थित रहे।
